Doordrishti News Logo

महिला महिने भर से लापता, परिजन पहुंचे पुलिस की शरण में

जोधपुर, शहर में एक महिला महिने भर से लापता है। उसका अब तक सुराग नहीं मिल पाया। परिजन ने मंगलवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम से मुलाकात कर उसे ढूंढने की गुहार की। परिजनों के साथ तीन मासूम बच्चे भी थे। उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों को बताया कि 1 महीने से उनकी मां घर नहीं लौटी है। सातवीं कक्षा में पढऩे वाली बेटी ने बताया कि पढ़ाई के साथ घर का काम और दो भाइयों को भी संभालना पड़ा है।

11 नवंबर से लापता है महिला

परिजनों ने बताया कि उनकी बहू 11 नवंबर से लापता है। पति बाबूलाल ने भी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिला है। परिजन बच्चों के साथ डीसीपी पश्चिम ऑफिस पहुंचे और मां को ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई। बाबूलाल ने बताया कि उसका परिवार सालावास रहता है। उसकी पत्नी शोभा 11 नवम्बर को घर से टेलर के यहां से कपड़े लाने के लिए निकली थी। उस दिन से वापस नहीं लौटी। उसने जिला पश्चिम के एक थाने में मामला दर्ज करवाया। लेकिन अब तक शोभा का पता नहीं चला।

पीहर में नहीं पहुंची महिला

इस महिला के पीहर में भी पता लगाने का प्रयास किया गया। मगर उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। उसने बताया कि शोभा के साथ उसका चार साल का लडक़ा भी है। घर में माया के अलावा 9 साल और एक 7 साल का लडक़ा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: