Doordrishti News Logo

भरत मुनि का रंगमंच देवों की उपस्थिति का अनुभव कराता है- त्रिपाठी

राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला

जोधपुर,रंगमंच एक साधना है। भारतीय नाटक में मनुष्य अकेला नहीं, सारी सृष्टि का अंग है। सृष्टि के कण कण में ‌देवता का वास है। भरत मुनि का रंगमंच देवताओं की उपस्थिति का अनुभव कराता है। रंगमंच को भरत मुनि ने नाट्य को एक यज्ञ बताया है। नाट्यशास्त्र में आगम और निगम का समन्वय करते हुए वैदिक यज्ञ और पौराणिक पूजा पद्धतियों के तत्त्व अपनाये। उक्त विचार प्रोफेसर राधावल्लभ त्रिपाठी ने नाट्यशास्त्र कार्यशाला के द्वितीय ‌दिवस के‌ प्रथम सत्र में नाट्यशास्त्र का अध्यापन करते हुए प्रकट किए।

प्रोफेसर त्रिपाठी ने कल के सत्र में नाट्यशास्त्र के पहले और दूसरे अध्याय का अध्यापन करते हुए भारतीय नाट्य के उद्भव और नाट्यमंडप के निर्माण की विधि को स्पष्ट किया। आज‌ के‌ सत्रों में उन्होंने नाट्य मंडप में देवताओं के पूजन तथा नाटक के प्रारम्भ होने ‌के‌ पहले किये जाने वाले पूर्व-रंग के विधान की विस्तार से चर्चा की। अपने चौथे व्याख्यान में उन्होंने रस-भाव और नायक-नायिका भेद को‌ समझाया।

द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्र के अंतर्गत डॉली ठकर के द्वारा नाट्य में नृत्य की अवधारणा का स्पष्टीकरण करते हुए नाट्यशास्त्र के चतुर्थ अध्याय में वर्णित चारि, करण, रेचक, अंगहार के विषय में विस्तार से समझाया। नाट्य और नृत्य कला के समंवय का अद्भुत चित्रण उनके द्वारा किया गया। पंच दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस का प्रवर्तन करते हुए रमेश बोराणा ने कार्यक्रम प्रारंभ किया, जिसका समापन भार्गव ठकर जी “नाट्य मंडप और गोवर्धन पांचाल के नाट्य प्रस्तुतियाँ” विषयक चतुर्थ सत्र के द्वारा संपादित हुआ।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026