Doordrishti News Logo

चूने की माइंस में गिरने से युवक की मौत

जोधपुर, निकटवर्ती बोरूंदा स्थित चूना माइंस में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बोरुंदा पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा तहसील निवासी मुकेश गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके गांव का निवासी शंभूलाल भील यहां पर चूने का माइंस में काम करते हैं। कल शाम शंभूलाल माइंस की बाहरी दीवार से होकर निकल रहा था। इस दौरान उसका पांव अचानक फिसल गया। इससे असंतुलित होकर वह माइंस में जा गिरा। करीब पंद्रह फीट ऊंचाई से सिर के बल गिरने से बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: