गांव से निकला मंदिर में लगाया फंदा
जोधपुर, जोधपुर जिले के बाप गांव के एक मंदिर में युवक ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। घर से निकट के गांव जाने का कह कर निकले युवक ने मंदिर में जाकर जान दे दी। उसके पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि बाप निवासी 30 वर्षीय मनीष शर्मा का शव गांव की सरहद पर बने सांईबाबा मंदिर में पंखे के हुक से लटकता हुआ पाया गया। मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालू शव को लटकता देख चौंक उठे। उन्होंने परिजनों के अलावा अन्य लोगों व पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक के बड़े भाई चंद्रप्रकाश का कहना है कि कल उसका भाई घर से सैतरा गांव जाने का बोल रवाना हुआ। इसके बाद में उसके मंदिर में आत्महत्या करने की खबर मिली। उसका कहना है कि भाई गत कुछ दिन से थोड़ा परेशान अवश्य नजर आ रहा था, लेकिन ऐसा कोई कारण भी नहीं था कि वह आत्महत्या कर ले।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

