Doordrishti News Logo

पांच दिन पहले जमानत पर छूटा, खाली प्लॉट पर जाकर लगाया फंदा

जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ स्थित एकता नगर रमजान का हत्था क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट पर जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह रस्सी के फंदे पर लटक गया। वह पांच सात दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। युवक के खिलाफ पूर्व में पांच सात केस दर्ज हो रखे हैं। जिसमें मारपीट से लेकर चोरीचकारी तक शामिल है। बनाड़ पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। परिवार में भी अन्य सदस्यों के खिलाफ केसबाजी हो रखी है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रमजान का हत्था एकता नगर निवासी 18 साल के अर्जुन पुत्र कैलाश आचार्य ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। वह घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट पर गया जहां पर रस्सी से फंदा लगाकर झूल गया। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि मृतक अर्जुन पांच सात दिन पहले ही जेल से एक प्रकरण में जमानत पर छूटा था। उसके खिलाफ काफी मामले दर्ज हो रखे हैं। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: