Doordrishti News Logo

गृहविज्ञान की छात्राओं ने उम्मेद अस्पताल में प्रसव वार्ड का शैक्षणिक विजिट किया

जोधपुर, श्रीपुष्टिकर श्रीपुरोहित सूरज राज रूपादेवी स्मृति महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष (गृह विज्ञान) की छात्राओं द्वारा उम्मेद अस्पताल के प्रसव वार्ड का शैक्षणिक विजिट डाॅ. पुजा राजपुरोहित के निर्देशन में किया। डाॅ. राजेन्द्र भाटी एवं नंर्सिग कर्मी के सहयोग से प्रसव पूर्व सेवा केन्द्र की कार्य प्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

गृहविज्ञान की छात्राओं ने उम्मेद अस्पताल में प्रसव वार्ड का शैक्षणिक विजिट किया

उन्हे बताया गया कि गर्भवती महिलाओं का तीसरे महीने के बाद कार्ड बनाया जाता है और उन्हें आयरन, कैल्सियम और टीटनेस के इंजेक्षन समयानुसार दिए जाते हैं। उन महिलाओं को मानसिक तोैर पर सशक्त बनाया जाता है। छात्राओं को प्रसव पूर्व सेवा केन्द्रो के महत्व को भी समझाया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मीता मुल्तानी ने सभी छात्राओं को शुभ कामनाएं दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: