शहर में चोरों की चार जगहों पर सेंधमारी
जोधपुर, सर्दी की रंगत बढऩे के साथ ही चोरों ने अपना रंग दिखान शुरू कर दिया है। कमिश्ररेट में पिछले चौबीस घंटों में चोरों ने चार जगहों पर सेंधमारी कर नगदी,जेवरात के साथ घरेलु सामान आदि चुराकर ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि कीर्ति नगर मगरापूंजला निवासी प्रकाश पुत्र मोहनलाल सांखला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक सैनेेट्री और कमठा मजदूरी का गोदाम महामंदिर चौराहा-नागौरी गेट रोड पर है।
अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सामान सैनेट्री एवं कमठा मजदूरी का सामान चुराकर ले गए। महामंदिर पुलिस ने घटना में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। दूसरी तरफ चौहाबो पुलिस ने बताया कि 23 सेक्टर निवासी शांतनु पुत्र अंबाशंकर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका घर 20 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर के बीच सूना था। इस बीच अज्ञात चोर घर से घरेलु सामान आदि चोरी कर ले गए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत चावंडा के ग्राम सेवक जयपाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि ग्राम पंचायत चावंडा में ईमेल करने के लिए मशीनरी लगा रखी है।
अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत के ताले तोड़ कर वहां से मशीनरी जिनमें टीवी, एलइडी, प्रिंटर, सीपीयू आदि सामान चोरी कर गए। इधर भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: रातनाडा स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी हाल महावीर नगर ए सेक्टर में रहने वाले रूचित पुत्र राजेश सालेचा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से रात में सेंध मार कर जेवरात और नगदी आदि चोरी कर गए। भगत की कोठी पुलिस थाने के एसआई शैतानसिंह इसकी जांच कर रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

