Doordrishti News Logo

शराब ठेका सैल्समैन से मारपीट कर नगदी लूटी

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर हलके में शराब ठेके के सैल्समैन के साथ मारपीट कर शराब की बोतलें और पांच हजार रूपए लूट कर जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया। दो नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: बीकानेर के कोलायत के सेवड़ा हाल 12 मील केरू स्थित शराब ठेके के सैल्समैन सुमेरसिंह पुत्र राजू सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसके शराब ठेके पर राजवा निवासी मुकेश पुत्र पूनाराम औ कालू खां आए। इन लोगों ने मुफ्त में शराब मांगी। शराब देने से इंकार किए जाने पर दुकान में घुसकर मारपीट की और चार मेक्डावल ह्विस्की की बोतलेंं और पांच हजार रूपए गल्ले से निकाल कर ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: