Doordrishti News Logo

स्वतंत्रता सेनानी राधाकृष्ण बोहरा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जोधपुर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अमृत महोत्सव जिला संयोजक ओमकार वर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी राधाकृष्ण बोहरा तात की पुण्यतिथि पर बुधवार को आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवार के साथ तात साहेब एवं स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दीप प्रज्जवलित किए गए। इस अवसर पर तात पार्क व्यापार संघ ने भी तात साहब के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

स्वतंत्रता सेनानी राधाकृष्ण बोहरा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में तात साहेब की पुत्री एवं परिवारजन जिसमें विजयलक्ष्मी पुरोहित, भारती व्यास एवं बालकिशन पुरोहित को गांधी टोपी, शॉल, चूंदडी, सूत की माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक ओमकार वर्मा ने कहा कि जालोरीगेट तथा यहां के आसपास की जमीनों के मालिक तथा धनी परिवार से ताल्लुक रखने वाले बोहरा साहेब गरीब अवाम से जुड़े रहते थे। कार्यक्रम में जोधपुर शहर जिला जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सईद अंसारी, जेडीए पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा, जिला संयोजक देहात प्रकाश छंगाणी, प्रदीप गांग ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कम्यूनिस्ट पार्टी के गोपीकिशन व्यास ने कहा कि तात साहेब भारतीय साम्यवादी दल राजस्थान शाखा के संस्थापक सचिव थे। कार्यक्रम में शांतिचंद मेहता, महेश बोड़ा, डॉ भरत कुमार,प्रो डीएस खींची,अजीत पुरोहित, शांति प्रकाश हर्ष काका, सलीम खान, हेमंत शर्मा, प्रवीण हर्ष, सुरेश शर्मा, रोबिना खान, कांता व्यास, सत्यनारायण परिहार, राकेश कल्ला, नारायणकिशन मुथा, राजू इश्तियाक अली, अनिल गौड़, कुलवंत खन्ना, रोशन सांखला, केशवनाथ जोशी, अशोक शर्मा, सुनिल व्यास, राजेंद्र व्यास, राजेंद्र मेहता, नरेश पुरोहित, राजू खान, ओमप्रकाश विश्नोई, पप्पु विश्नोई, नदीम लाला के अलावा सैंकडों लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर वार्ड नं. 57 दक्षिण के पार्षद प्रतिनिधि इलियास मोहम्मद के नेतृत्व में मौहल्ला विकास समिति ने भी स्वतंत्रता सेनानी परिवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में शहर विधायक मनीषा पंवार ने राधाकृष्ण बोहरा के तात पार्क का जीर्णाेद्धार एवं उद्यान विकास की घोषणा की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026