भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम.सादिक खान एवं जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी के निर्देंश पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद अब्बासी ने संगठन जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिला पदाधिकारी का दायित्व सौंपा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व गुलजार अहमद, ताहिर गौरी, आरिफ नागौरी लोहार, जाकिर खताई को दिया गया एवं जिला महामंत्री के पद पठान खान मेहर, युसुफ चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार जिला मंत्री के पद पर जाकिर पिंजारा, हुसैन बेलिम, सोनम चौहान, रमजान अली (जेनू), सलमान खान, जिला कोषाध्यक्ष मुस्तकीम सिसोदिया को नियुक्त किया गया। जिला कार्यसमिति सदस्य में मंजुर अली, मेहमूद अब्बासी, सरीफ गौरी, इलियास खान, सफिक कटारिया, बरकत मेहर, हुसैन छीपा, जफर ठेकेदार, जाकिर चड़वा, हमीम लायकान जिलानी, मो. कैफ, सलीम अब्बासी, इकरामुद्दीन अब्बासी, हारून भुरट, परवेज रफीक, आमीन कारवा, मोहसीन पठान, मुख्तादिर खताई को दायित्व प्रदान किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts