Doordrishti News Logo

विशेष सत्र में माल परिवहन और रियायतों पर चर्चा

रेल व्यवसाय विकास सप्ताह

जोधपुर, मंडल के रेल व्यवसाय विकास सप्ताह के अन्तर्गत हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन जोधपुर तथा जोधपुर रेल मंडल के लीज होल्डर के साथ मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में विशेष सत्र में वार्ता हुई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सप्ताह के दौरान आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल ने सभी का स्वागत किया तथा रेल व्यवसाय विकास सप्ताह की भूमिका के बारे में बताते हुए इसके आयोजन के प्रयोजन पर प्रकाश डाला।

वार्ता में एसोसिएशन के हंसराज बाहेती, राजेन्द्र मेहता तथा सुनील झंवर व लीज होल्डर मुकेश राठी, मनीष गुप्ता, राजेश दरयानी, मेहरदीन तथा संजीव सिंह सम्मिलित हुए। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने सभी उद्यमियों का जोधपुर मंडल की तरफ से स्वागत करते हुए रेलवे द्वारा सभी तरह का सहयोग प्रदान करने तथा सुझावों का रेलवे द्वारा खुले मन से स्वागत करने तथा उन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासान दिया। बैठक में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अजीत कुमार मीणा ने भी विचार रखे।

मंडल वाणिज्य प्रबन्धक विकास खेड़ा ने वार्ता में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से रेलवे द्वारा शुरु की गई योजनाओं, विभिन्न रियायतों तथा माल परिवहन के संदर्भ में अपनाई जा रही पद्धतियों के बारे जानकारी दी। व्यवसायियों को वर्तमान गंतव्य स्थानों तथा परिवहन के माध्यमों की जानकारी देते हुए अपेक्षित सहयोग की जानकारी दी। अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) मनोज जैन ने रेलवे की तरफ से उनके सुझावों का नियमानुसार परीक्षण करके निर्णय से सूचित करने का आश्वासन दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026