Doordrishti News Logo

धारदार हथियार के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर, सरदारपुरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि एएसआई हनुमानराम ने महावीर कॉम्पलैक्स के पीछे धारदार हथियार लेकर घूम रहे गंदानाला रातानाडा निवासी अमी उर्फ भया को गिरफ्तार किया। इसी तरह हैडकांस्टेबल गणेशलाल ने पुरानी लोको निवासी मुकेश को एमजीएच के सामने धारदार हथियार के साथ पकड़ा।

दो स्थानों से बाइक चोरी

महामंदिर पुलिस ने बताया कि आसोप थानान्तर्गत सोनीगरों की ढाणी निवासी छतरसिंह पुत्र चैन सिंह अपनी बाइक लेकर पावटा सैटेलाइट अस्पताल आया था। बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी प्रकार दिग्विजय नगर खेमेे का कुआं पाल रोड निवासी श्यामलाल पुत्र गोकलराम पटेल ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर पाल रोड स्थित एसबी आई के बाहर से उसकी बाइक को चुरा ले गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: