Doordrishti News Logo

दनदनाती स्कार्पियो ने चार लोगों को लिया चपेट में

ऑडी कार के बाद शहर में स्कार्पियो की दहशत

जोधपुर, शहर की सड़क़ों पर रात में गाड़ियां चलाने वालों की बानगी अब सामने आने लगी है। गत दो माह में तीन बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ गई है। ऑडी कारों ने दो दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान ले ली थी। शुक्रवार की रात में रातानाडा सब्जी में स्कार्पियो कार के चालक ने तीन चार लोगों का अपनी चपेट में ले लिया। सभी को घायलावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया है। देर रात तक पुलिस घायलों के बयान लेने पहुंची।

घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है। घायलों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई। रातानाडा पुलिस घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो में एक पार्षद भी होना बताया जाता है। इसके अलावा कार में दो तीन अन्य भी सवार थे। यह टक्कर जान बूझकर मारी गई अथवा दुर्घटना हुई इस बारे में पुलिस अनुसंधान से ही पता लग पाएगा।

गौरतलब है कि शहर में गत दिनों चौसापसी हाऊसिंग बोर्ड हलके में जीवन ज्योति अस्पताल के सामने ऑडी कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। ठीक इस घटना के पंद्रह दिन बाद फिर एम्स अस्पताल रोड पर ऑडी कार ने ही फुटपाथ पर बसर करने वाले लोगों को अपनी चपेट में लिया था। इस हादसे में भी दो जानें गई थी। जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। दोनों ही प्रकरण चौहाबो थाने में दर्ज हुए थे। एक प्रकरण में पुलिस निरीक्षक का बेटा भी ऑडी कार में सवार था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026