Doordrishti News Logo

नाबालिग बच्ची ने बाल आयोग को फोन कर रूकवाई अपनी शादी

आयोग अध्यक्ष बेनिवाल ने कलेक्टर को किया फोन, परिवार पाबंद

जोधपुर, शहर के निकट नांदड़ी में रहने वाली एक नाबालिग का 21 नवंबर को विवाह होने वाला है। शुक्रवार को घी पिलाने की रस्म अदायगी चल रही थी। एक दिन पहले ही यानी गुरूवार को इस बच्ची ने बाल आयोग को सूचना दी कि उसका जबरन विवाह करवाया जा रहा है। बात पुलिस तक पहुंची। मगर पुलिस गंभीर नजर नहीं आई। आज जब बात जिला कलेक्टर तक पहुंची तो पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और विवाह की आगामी कार्रवाई को रूकवा दिया।

 

नाबालिग बच्ची ने बाल आयोग को फोन कर रूकवाई अपनी शादीपरिवार को अब पाबंद किया गया है। संगीता बेनिवाल ने बच्ची को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनिवाल के अनुसार एक बच्ची ने यह गुहार लगाई। गुरुवार को नाबालिग का फोन आने पर आयोग ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस परिजनों से बात कर चली गई। आखिर नाबालिग ने शुक्रवार को फिर आयोग में फोन कर जानकारी दी।

इस पर बार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने जिला कलेक्टर को सूचना दी। बनाड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस पर परिवार को पाबंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि परिवार वाले साथ में छोटी बहन की भी शादी करवा रहे थे। 17 साल की नाबालिग ने शादी का विरोध किया। घरवाले नहीं माने। नाबालिग की जिससे शादी हो रही थी वह 25 साल का युवक था।

घी पिलाने की रस्म अदायगी

शुक्रवार को नांदडी गांव में लड़क़ी के घर मायरा भरने और घी पिलाने की रस्म चल रही थी। मौके पर टीम के पहुंचने पर लड़क़ी को घी पिलाया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को रेस्क्यू किया। घरवालों ने कोई विरोध नहीं किया। बाद में परिवार को पुलिस ने पाबंद कर दिया। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि इस बारे में पहले जिला प्रशासन के पास में मैसेज गया था जो लड़क़ी द्वारा नहीं किया गया। किसी अन्य ने किया था। मगर बाद में जिला प्रशासन का मैसेज उन्हें मिलने पर वे टीम के साथ वहां पहुंचे और परिवार को पाबंद कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026