Doordrishti News Logo

इलाज में मददगार बनकर गहने ले जाने वाला टैक्सी चालक व साथी गिरफ्तार

  • मन में जागा लालच
  • पुलिस ने वारदात के 48 घंटे में किया खुलासा

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने इलाज करवाने के बहाने गहने हड़पने के मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी सोम करण ने बताया कि 15 नवंबर को माणकलाव डउकिया की ढाणी पुलिस थाना करवड निवासी वीरमराम पुत्र उदाराम ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनकी पत्नी और बेटा बाइक से नीचे गिर गए थे जिस पर टैक्सी चालक व उसके साथी ने एमडीएम अस्पताल भर्ती करवाया। जहां एक्स-रे करवाने का बहाना कर पत्नी के सोने के गहने की थैली दोनो शख्स परिजन बनकर अपने कब्जे में लेकर भाग गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिन्होंने आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टैक्सी नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान करनी शुरू कर दी। जिस पर जुणेजा की ढाणी लोडिंया थाना फलोदी हाल गली नम्बर 7 बलदेवनगर थाना देवनगर निवासी इन्साफ अली पुत्र अलादीन और  बाबा रामदेव पेट्रोल पम्प के सामने रेल्वे लाइन के पास कबीरनगर थाना सूरसागर निवासी मुस्ताक पुत्र जवरु खान को दस्तयाब कर उनसे पूछताछ की गई, जिस पर दोनों ने वारदात स्वीकार की। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि घायल महिला को देख उसी समय उनके मन में लालच आ गया था, इलाज के बहाने अस्पताल ले जाकर एक्स-रे व सोनोग्राफी का कहकर उनसे गहने उतरवा लिये व उसके बाद मौका पाकर भाग गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026