Doordrishti News Logo

लोडिंग टेंपो में पकड़े अवैध शराब के 152 कार्टन

जोधपुर, शहर की लूणी पुलिस ने लूणी नदी की रपट पर धुंधाड़ा समूजा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग में एक लोडिंग टेंपो को पकड़ा। तिरपाल के नीचे अवैध शराब के 152 कार्टन मिले। इस पर शराब का परिवहन करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया। लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पुलिस की तरफ रात को नाकाबंदी कर वाहनों चेकिंग की जा रही थी। तब धुंधाड़ा-समूजा मार्ग पर नाकाबंदी में लूणी नदी की रपट पर एक लोडिंग टेंपो को रूकवाया गया। गाड़ी में लगे तिरपाल को हटाया तब नीेचे अवैध शराब मिली। गाड़ी से 152 कार्टन राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद कर ली गई। इसमें चालक पाली जिले के रोहट थानान्तर्गत सोनाईलाखा निवासी भैरसिंह उर्फ भैरूसिंह पुत्र भोपालसिंह को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: