Doordrishti News Logo

एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी जोधपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के गेट पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। जोधपुर प्रान्त मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि राज्य में बढ़ते महिला उत्पीड़न व राज्य के शिक्षामंत्री के द्वारा दिए जा रहे मर्यादाहीन प्रतिक्रियाओं के संदर्भ में आज ज्ञापन दिया गया। राज्य में प्रतिदिन दिन दहाड़े उत्पीड़न बढ़ रहा है, दो दिन पूर्व जयपुर ज़िले में महिला के पांव काटकर लुटेरे चाँदी के कड़े ले गये। जालोर ज़िले की लड़कियों के साथ शिक्षिक द्वारा अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की गई। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के गृह ज़िले में शिक्षक द्वारा लड़कियों से बलात्कार व अध्यापिकाओं की सहायता से एक शिक्षक द्वारा स्कूल में ही दुष्कर्म की घटना सामने आई। इन घटनाओं से तय होता है कि राज्य की बालिकाएं स्कूलो में सुरक्षित नही है।

एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया

महिलाओं से मोटरसाइकल लुटेरों द्वारा चैन व आभूषण खिचने की घटनायें बढ़ रही है इस संदर्भ में भी किसी भी प्रकार पुख़्ता व्यवस्था प्रबंध नही किया गया। इन घटनाओं के बावजूद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा महिला शिक्षिका के लिए दिन भर झगड़ने व पिता के गुज़रने के बाद बेटी का विधवा होना बताया जाना मर्यादाहीन व चरित्रिक पतन के मनोदशा को अंकित करता है। संगठन उपर्युक्त महिला उत्पीड़न घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री को जवाबदेही तय करते हुए अपनी अयोग्यता स्वीकार करनी चाहिए व एक शिक्षा मंत्री द्वारा मर्यादाहीन बयानबाज़ी के लिए तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए।

परिषद मांग करती है कि राज्यपाल त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण लेते हुए उत्पीड़न रोकने के लिए दिशा निर्देश देंगे एवं मर्यादाहीन शिक्षामंत्री को बर्ख़ास्त करें। इस अवसर पर उर्मित शर्मा, सचिन राजपुरोहित,रवीना,नरेंद्र मोदी,विशाल विश्नोई, कैलाश प्रजापत,अजयपाल, कैलाश भाटी,भरत प्रजापत,अश्विन भाटी, यशदीप, श्याम सिंह भाटी, देवेंद्र, प्रियदर्शन, छैलसिंह, विष्णु कंवर, रतन, दीक्षा जांगिड़, स्वरूप, सुमन, पूजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025