Doordrishti News Logo

धूमधाम से मनाया नवरात्रि पर्व गरबा रहा आकर्षण का केंद्र

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों के चौक में स्थित एक होटल में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
अनुलीत कला केन्द्र द्वारा आयोजित यह भक्तिमय समारोह नन्हे मुन्ने बच्चों और गरबे के शौकीन अनेक लोगों की भागीदारी से आकर्षक बन गया। संस्था सचिव अनुपमा वकील ने बताया कि कोविड की सभी सरकारी गाइड लाइन की पालना करते हुए इस आयोजन में मां दुर्गा की महाआरती के साथ गरबा खेला गया।

अनेक नृतकों से सजे पांडाल में बच्चों ने महिषासुर मर्दिनी प्रसंग को भी अपने नृत्य से उकेर कर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।तीन दिवसीय गरबा समारोह में आसपास के अनेक लोगों ने भाग लेकर नृत्य के माध्यम‌ से मां दुर्गा की आराधना की। इस पूरे आयोजन में डाॅ.महेन्द्र गौड़, कीर्ति सिंह,गौरव कोहली,शुभम पालसिंह और सारिका भाटी का योगदान रहा जिसकी वजह से ये आयोजन सफ़लता के पायदान चढ़ सका।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें

February 27, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को राजस्थान का दौरे पर

February 27, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द

February 27, 2026

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

February 27, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026