Doordrishti News Logo

पैरोल पर गया बंदी फरार केस दर्ज

जोधपुर, केंद्रीय कारागाह से एक बंदी पैरोल लेकर गया। मगर वह वापस नहीं लौटा। अब जेल प्रशासन की तरफ से फरार बंदी के खिलाफ फरारी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: जालोर जिले के करड़ा थानान्तर्गत राजिका बास हाल सिलासन निवासी तेजाराम पुत्र हीमाराम जोगी एक प्रकरण में जेल में बंद था। वह गत दिनों पैरोल लेकर गया था। उसे पुन: 8 अक्टूबर को जेल पर आना था। मगर वो नहीं आया। इस पर जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ फरारी का केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: