नाकाबंदी में पकड़ी कार, चरस और गांजे के साथ दो गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने देर रात कार को नाकाबंदी में पकड़ा। संदिग्ध लग रहे दो युवकों की तलाशी ली तब उनके पास से चरस और गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। प्रकरण में अब जांच मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा की तरफ से की जा रही है। थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि रात 11-12 बजे मंडोर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की गई। तब बेरीगंगा तिराहा के पास में एक कार को संदिग्ध मानकर रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। उनकी तलाशी ली गई। तब एक युवक रावटी बालसमंद रोड निवासी गोरधन पुत्र सूरजमल सोनी के पास से 32 ग्राम चरस और पास में बैठे युवक भोपालगढ़ के भगनों की ढाणी हाल बीजेएस महामंदिर में किराए पर रहने वाले रामभरोसे उर्फ कालूराम पुत्र भगवानराम जाट के पास से 130 ग्राम गांजा मिला। इस पर दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

