किराए का कमरा दिलाने के बहाने चार लोगों ने महिला की अस्मत लूटी
जोधपुर, जिला पश्चिम में एक महिला को किराए का कमरा दिलाने के बहाने चार लोगों ने अपने घर में बंद कर अस्मत लूट ली। पीड़िता के साथ घटना 5 अक्टूबर को हुई। फिर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर वह बुधवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। कमिश्नरेट पश्चिम की पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कालूराम और पूनाराम नाम के दो शख्स उसे किराए का कमरा दिलाने के बहाने अपने घर पर लेकर गए। जहां पर पहले से ही दो अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी अस्मत लूट ली। घटना 5 अक्टूबर को हुई। पीडि़ता का आरोप है कि इन लोगों ने बाद में फिर उसे धमकाया। पीडि़ता बुधवार को थाने पहुंची और दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। घटना में जांच महिला पुलिस अफसर की तरफ से की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

