कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जोधपुर, निकटवर्ती बिलाड़ा तहसील के भावी फांटा के पास में रात को एक कार चालक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। कार व बाइक को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया।
बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि मालकोसनी निवासी गंगापुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया कि उसका साला भावी निवासी 24 वर्षीय कमलेश गिरी कल रात अपने गांव की तरफ लौट रहा था। गांव के निकट भावी फांटे पर सामने से आई एक कार ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सामने अचानक आए एक पशु को बचाने के प्रयास में कार चालक ने कार को तेजी से दूसरी तरफ मोड़़ दिया। तब तेज रफ्तार के कारण कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार मोटर साइकिल से जा भिड़ी। टक्कर लगते ही कमलेस उछल कर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल कमलेश को अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

