मौसम शुष्क तापमान बढऩे से दिन में सता रही गर्मी
जोधपुर, दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा हो चुका है। पिछले दो तीन दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। दिन में चटक धूप खिलने के साथ तापमान भी बढऩे लगा है। मई जून जैसी गर्मी का आभास अब भी बना हुआ है। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। पूरे मारवाड़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। अब बादलों की आवाजाही भी बंद हो गई है। सोमवार को शहर में दिनभर धूप खिलने से दोपहर में बेजा गर्मी का अहसास बना रहा। गर्मी से पंखे भी राहत देते नहीं दिख रहे। रात होते ही कीटपतंगे घूमते देखे जाते हैं। शाम छह बजे बाद हालांकि गर्मी का अहसास कम होने लगता है।
पूरे देश में मानसून विदा हो चुका है। अब कहीं से भी अच्छी और भारी बारिश के समाचार नहीं मिले रहे। प्रदेश में भी मानसून की विदाई दो दिन पहले ही हो गई है। मानसून विदा होने के साथ दोपहर में तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने से गर्मी का सितम बढऩे लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दशहरा पर्व के बाद मौसम मेें बदलाव हो सकता है। हवाओं का असर अन्य क्षेत्र से शुरू होने पर गर्मी का असर धीरे-धीरे कम पड़ता जाएगा। सोमवार को सूर्यनगरी में तापमान 38 डिग्री तक बना रहा। दोपहर में तेज धूप खिलने से लोगबाग परेशान से दिखे। कई लोग घरों में ही कैद होकर रहे। गर्मी से आमजन परेशान होने लगा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

