Doordrishti News Logo

मोहन कंवर की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

  • मंत्री शेखावत ने दी मां को मुखाग्नि
  • अन्तिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए
  • दिल्ली से सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

जोधपुर, जलदाय विभाग से सेवानिवृत अतरिक्त मुख्य अभियन्ता शंकर सिंह शेखावत मेहरोली की धर्मपत्नी एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताश्री मोहन कंवर चम्पावत की पार्थिव देह पंच तत्वों में विलीन हो गई।
सोमवार को दोपहर जोधपुर में नागौरी गेट कागा स्थित राजपूत शमशान में पूर्ण विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मां के पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इससे पहले अजीत कॉलोनी स्थित निवास स्थान से मोहन कंवर की अंतिम विदाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद शव यात्रा नागौरी गेट स्थित राजपूत शमशान पहुंची जहां पर विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया गया।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी मोहन कंवर काफी समय से बीमार थीं। उनका काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सरल सौम्य स्वभाव की धनी धार्मिक प्रवृत्ति की मोहन कंवर चम्पावत उम्रभर समाजसेवा से जुड़ी रही। शेखावत की माताश्री ने रविवार रात को दिल्ली एम्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। देर रात मोहन कंवर का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से एंबुलेंस से जोधपुर के लिए रवाना किया गया। शेखावत परिवार के सदस्यों के साथ ही सड़क मार्ग से सुबह करीब दस बजे माताश्री के शव के साथ जोधपुर पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही शेखावत की बहनें और परिवार के सदस्य फूट-फूट कर रोने लगे। ऐसे में माहौल गमगीन हो गया।

शेखावत की माताजी मोहन कंवर की शव यात्रा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, पूर्व सांसद सीआर चौधरी, महाराजा सूरवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, विधायक पब्वाराम विश्नोई, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत,जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, उप महापौर किशन लड्ढा, शेरगढ़ पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई,लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभू सिंह खेतासर, पूर्व न्यास सदस्य रविन्द्र सिंह मामडोली देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, करणी सिंह खींची, अचल सिंह मेड़तिया, महावीर सिंह राठौड़, संदीप काबरा, अतुल भंसाली, पूर्व विधायक जोगारामपटेल, शैतान सिंह, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, प्रधान अनुश्री पूनिया, देहात उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, रावल ज्यानी, गिरवर सिंह शेखावत, नरेश सुराणा, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, सामाजिक न्याय मंच के लोकेन्द्र सिंह कालवी,भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, नगर निगम दक्षिण में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, कांग्रेस नेता पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द् सोलंकी, परसराम विश्नोई, राजसिको के निदेशक सुनील परिहार,कांग्रेस नेता प्रो अय्यूब खान,अनिल टाटिया,मृगेंद्र सिंह भाटी,सुयोग काबरा, राम सिंह संजू निगम पार्षद, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शिक्षक नेता डॉ डीएस खींची, प्रो एनएस शेखवत, प्रो जसराज बोहरा, प्रो रमन दवे, कैलाश डागा, जोधपुर इंडस्ट्रिज एसोसिशन के अशोक बाहेती, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह, जगत नारायण जोशी, भोपाल सिंह बडला,
छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद भगासरा, कैलाश बेड़ा, रविन्द्र सिंह राणावत, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

गमगीन माहौल में मंत्री शेखावत ने दी मां को मुखाग्नि

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी मोहन कंवर की अंतिम विदाई यात्रा अजीत कॉलोनी स्थित निवास से
दोपहर करीब एक बजे रवाना हुई जो, सर्किट हाउस कमला नेहरू कॉलेज के सामने से होकर पावटा चौराहा, खेत सिंह का बंगला होते हुए नागौरी गेट स्थित राजपूत श्मशान पहुंची। जहां पर दोपहर में सम्पूर्ण विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया गया। शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत, डॉक्टर बीएस जोधा, दुर्गादास सिंह राठौड़, शिवदास सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह मामडोली सहित परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मंत्री गजेंद सिंह शेखावत ने माताश्री मोहन कंवर को मुखाग्नि दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026