Doordrishti News Logo

पाक विस्थापितों के लिए जोधपुर में विशेष कैंप नवम्बर में

  • नागरिकता दी जाएगी
  • शुक्रवार से शुरू हुए छह जिलों में नागरिकता कैंप

जोधपुर, प्रदेश में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देने के लिए शुक्रवार से विशेष कैंप लगाए गए हैं। प्रदेश के 6 जिलों में बसे 13 हजार 150 पाक विस्थापितों को सरकार की ओर से भारत की नागरिकता दी जाएगी। इसकी शुरुआत जालोर जिले से हुई है। 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक अलग-अलग जिलों में कैंप लगाए जाएंगे। शुक्रवार को जालोर में इसकी शुरूआत हो गई। बाड़मेर में 28 और 29 अक्टूबर, जोधपुर में 9 नवंबर, जैसलमेर में 17 और 18 नवंबर, पाली में 22 नवंबर और उदयपुर में 25 और 26 नवंबर को पाक विस्थापितों को नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

2393 पाक विस्थापितों को दी जा चुकी नागरिकता

इन कैंप में जिला स्तर पर नए नागरिकता के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि पेंडिंग नागरिकता ऐप्लिकेशन का निपटारा कर नागरिकता से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। राजस्थान सरकार की ओर से अब तक 2 हजार 393 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है।

नोटिफिकेशन किया जाता है जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता अधिनियम,1955 , 2009 के नियमों के तहत एक नोटिफिकेशन जारी कर पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में विस्थापित होने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के निर्देश दे रखे हैं। इन विस्थापितों को नागरिकता दी जा रही है। यह लाभ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों को मिलता है, जो भारत में कम से कम 6 साल से निवास कर रहे हैं।

समय सीमा छह साल किया गया

पहले इसकी समय सीमा 12 साल थी, जिसे घटाया गया है। इन तीन देशों में अल्पसंख्यक कम्युनिटी में मुख्य तौर पर हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोग शामिल हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भारत में विस्थापित ज्यादातर लोग गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी,पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं। गृह मंत्रालय ने कलेक्टर को अपने जिलों में विस्थापितों को नागरिकता देने की पावर दे रखी है। विस्थापितों की पूरी जांच पड़ताल होने के बाद कलेक्टर उन्हें सीधे नागरिकता के सर्टिफिकेट देते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026