घेवर केक काटा, गायों को खिलाया चारा

जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्म दिवस पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडलों में सेवा कार्य आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। पार्कों में पौंधे लगाए गए और गौशाला मे गायों को लापसी व चारा खिलाया गया। शेखावत के 54वें जन्म दिवस पर अनेक स्थानों पर घेवर केक काटे गए। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए। संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और घेवर केक काट कर केन्द्रीय मंत्री शेखावत को जन्म दिवस की बधाई शुभकामना दी गई।

प्रतापनगर स्थित वार्ड नं 11 में अम्बेडकर पार्क में पार्षद अजय जोशी, पार्षद अंजु कंवर सिसोदिया, पार्षद महेन्द्र सरगरा के नेतृत्व में ज़िला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया, राजेश श्रीमाली, राजेन्द्र सिंह बूडसु पार्क में पौधे लगाए। रातानाडा में ढोल नगाड़े शहनाई बजाकर खुशी जताई मिठाई बांटी। राईकाबाग मंडल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत व रातानाडा मण्डल अध्यक्ष माधो सिंह परिहार व पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरवर सिंह शेखावत के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर 3 नम्बर होस्टल के सामने भाटिया चौराहा रातानाडा में घेवर काटकर आमजन में मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया गया।

मंत्री शेखावत को शुभकामना दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु एबॉटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणावत,पार्षद भवानी जोधा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश गौड़, महावीर सिंह गठिया, हरि सिंह पंवार, दिनेश चौधरी कुशाल सिंह गुलाब सिंह, नागेन्द्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार मसूरिया मण्डल अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौड़ के मसूरिया मण्डल कार्यालय में नौपत शहनाई वादन से शेखावत को बधाई दी गई। उप महापौर किशन लड्ढा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की मौजूदगी में घेवर काटा कर शेखावत को जन्म दिन की बधाई दी।

इसी तरह खांडा फलसा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी के नेतृत्व में जन्म दिन मनाया गया। जालोरी गेट स्थित रोग निदान के समीप घेवर काटा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, सुरेश जोशी, अशोक व्यास, मनीष पुरोहित सहित अनेक भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। राइकाबाग मण्डल के अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत के नेतृत्व में आंगणवा स्थित मंदबुद्धि संस्थान में बच्चों को फल व बिस्कुट भेंट किए गए। इस दौरान पार्षद भवानी सिंह जोधा, रविपाल सिंह राठौड, महावीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसान मोर्चा ने गायों को चारा खिलाया भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम पंवार और ज़िला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व सूरसागर मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत के नेतृव में सिवांची गेट स्थित गौशाला में गायों को रिजका खिलाया गया। इसके बाद मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पांच किलो का घेवर काट कर शेखावत का जन्म दिन मनाया।
इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और शेखावत के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पार्षद धीरज सोलंकी, पूर्व पार्षद जनक सोलंकी, कांशीराम भाटी, मेहबूब नसरानी, संदीप तंवर, भानुप्रताप खावा,दिनेश जांगिड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपना घर आश्रम में खाद्य सामग्री, फल मिठाई बांटी। शेखावत का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी लूणी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपना घर आश्रम शास्त्रीनगर में मनाया, जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं और आश्रम में रह रहे लोगों ने घेवर काटकर मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने आश्रम मे रह रहे लोगो को खाद्य सामग्री फल मिठाई बांटी। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के झंवर मंडल महामंत्री रामप्रताप सिंह पाल के संयोजन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में पशुपालन प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जगदीश देवासी, देहात जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी जिला मंत्री भीयाराम पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सदस्य सुरताराम देवासी,महिला मोर्चा प्रतिनिधि मंजु गौड़, भाजपा नेता छोटूसिह राठौर, झंवर मंडल अध्यक्ष श्रवण पटेल, झंवर महामंत्री कालीदास वैष्णव, लूणी मंडल महामंत्री धीरेन्द्र सिंह जोधा, उपाध्यक्ष परीक्षित सिह झंवर, मंडल संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह उदावत, लायंस क्लब अध्यक्ष अशोक पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद बर्रा, मंडल उपाध्यक्ष पर्वत सिंह, खर्ताराम पटेल, तेजाराम पटेल, मदन सियाग, धन्नाराम पाल, गुमानराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य मानाराम गर्ग, भगराज पटेल, पूर्व बेरु सरपंच महेन्द्रसिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित थे। यहां पर दस दस किलो के दो घेवर काटे गए।

शेखावत ने बच्चों को वीडियो कालिंग की

बाल बसेरा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्म दिवस सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर संस्थान के दिनेश जोशी, वीरेन्द्र सिंह राठौड़ बोरूंदा, ब्रजमोहन पुरोहित, प्रलयंकर जोशी, गौरव जैन,धीरज चौहान, संजय पंवार, विवेक माथुर,अनील राजपुरोहित,शंकर,भावना एवं बाल बसेरा के समस्त कार्यकर्ताओं ने शेखावत को विडियो कॉलिंग से बात करके जन्म दिवस की बधाइयाँ व शुभकामनाएं प्रकट की।

54 वें जन्मदिन पर 54 सिलाई मशीन भेंट

शेखावत के 54 वें जन्म दिवस पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने 54 सिलाई मशीन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भेंट की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की अभी एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews