Doordrishti News Logo

दो लोगों से ठगे थे 2.10 लाख

जोधपुर, शहर के एम्स अस्पताल गेट संख्या 3 पर किसी शातिर ने अस्पताल में उपचार के लिए आए दो लोगों से ठगी कर 2 लाख दस हजार रूपए ऐंठ लिए। पीडि़तों की तरफ से बासनी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के 24 घंटों के भीतर ही शातिर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि घटना में नागौर जिले के जारोड़ा निवासी ओमप्रकाश पुत्र बीरबल राम विश्रोई ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी शारदा के साथ 25 मार्च को जोधपुर में एम्स अस्पताल आया था। जहां पर गेट संख्या 3 पर उसे एक शख्स राजू बावरी मिला। जिसने बताया कि उसके घर के मंदिर की खुदाई में सोने का हार मिला है। मगर पैसे की जरूरत होने से वह बेचना चाहता है। इस झांसे में आए ओमप्रकाश ने हार खरीदना चाहा। तब हार के दो मणकें तोड़ कर ओमप्रकाश को दिए गए। उसे सुनार के पास चेक करवाया तो वह असली निकले। फिर ओमप्रकाश को यह हार 1 लाख पांच हजार में दे दिया गया। वह उसे लेकर चला गया। इस बीच इतने समय में उसके पिता का निधन हो गया था। हार को बाद में चेक करवाने पर वह नकली निकला।

दूसरी रिपोर्ट भी नागौर जिले के मेड़ता सिटी स्थित रियाबड़ी निवासी सुशील पुत्र रामपाल जाट की तरफ से दी गई। उसे भी इसी प्रकार से ठगा गया। उससे भी एक लाख पांच हजार रूपए ले लिए गए। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में कुड़ी भगतासनी स्थित राजीव गांधी कॉलोनी निवासी प्रकाश उर्फ राजू पुत्र रामाराम बावरी को गिरफ्तार किया गया है। उससे रूपयों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026