Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के झालामंड मोती मार्केट क्षेत्र में आज सुबह एक टेंट व्यवसायी ने अपने कार्यालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। शव को दोपहर में एम्स अस्पताल में पेास्टमार्टम करवाया गया। टेंट पर कार्य करने वाले श्रमिक का पता लगने पर घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच क रही है। कुड़ी थाने के एएसआई अचलाराम ने बताया कि मूलत: कानपुर हाल शंकर नगर झालामंड का रहने वाले ब्रह्मदेव शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा टेंट का कारोबार करता था। उसका कारोबार झालामंड स्थित मोती मार्केट क्षेत्र में सोनू टेंट के नाम से चल रहा है।

आज सुबह छह बजे वह अपने घर से टेंट कार्यालय पर पहुंचा। बाइक को कार्यालय के बाहर खड़ा कर चप्पल उतारे और कार्यालय में चला गया। बाद में टेबल पर कुर्सी लगाकर रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गया। घटना का पता टेंट पर लगे कुछ श्रमिकों को लगा। उन्होंने आशंका जताई कि मालिक आ गए हैं मगर नजर नहीं आ रहे हैं। चप्पल भी कार्यालय के बाहर पड़ी है। तब कार्यायल के शटर की जाली से देखने पर ब्रह्मदेव फंदे पर लटका नजर आया। इस पर घरवालों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
एएसआई अचलाराम ने बताया कि उसके दो बच्चें है। 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। उसका ससुर भी पिछले 20 दिनों से घर पर आया हुआ है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शव का एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026