Doordrishti News Logo

सशक्त मण्डल अभियान तीन चरणों में हो पूरा

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला की सशक्त मण्डल बैठक जोधपुर इण्डस्ट्रीयल एसोसिएशन हाॅल में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा जोधपुर संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मण्डल संरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया व पन्ना प्रमुख को चुनाव का केन्द्र बिन्दु मानते हुए शीघ्र ही पन्ना प्रमुख बनाये जाने के निर्देश दिये गये। सशक्त मण्डल अभियान, सक्रिय बूथ, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर तीन चरणों में पूरा करने के बारे में चर्चा की गई।

संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि सशक्त मण्डल की बैठक संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रसन्नचंद मेहता, महापौर वनिता सेठ, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला मंत्री व उप महापौर किशन लड्डा, विधानसभा प्रवासी दिलीप पालीवाल, रूपेश दाधीच द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर आरम्भ किया गया। इसके पश्चात् भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने स्वागत परिचत देते हुए जिला संगठन किये गये कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की एवं बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। अन्त में जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने अभियान के बारे में बताते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक एवं संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सशक्त मण्डल, सक्रिय बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति का अभियान तीन चरणों में पूरा किया जायेगा जिसमें प्रथम चरण में विधानसभा प्रवासी व मण्डल प्रवासी द्वारा सशक्त मण्डल अभियान चलायेंगे। इसके पश्चात अल्पकालीन विस्तारक योजना के तहत सक्रिय बूथ समिति का निर्माण किया जायेगा एवं अन्तिम व तीसरे चरण में पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान के लिये शक्ति केन्द्र प्रवासी अभियान चलाया जायेगा। इन अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जायेगी एवं स्थानीय क्षेत्र के प्रमुख लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, जिला उपाध्यक्ष संगीता सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दईया, जिला उपाध्यक्ष चेनसिंह इंदा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गोयल, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, करणीसिंह खीची,मधुबाला दवे,संजय चंदीरमानी, जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण सोलंकी, जिला मंत्री जमनादेवी बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापड़िया संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा, गौरव जैन, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा कमलेश गोयल, जिलाध्यक्ष,ओबीसी मोर्चा गजेन्द्र मेवाड़ा, जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल रसीद खान अब्बासी, जिलाध्यक्ष,

अनु.जाति मोर्चा सुरेश तेजी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा सुरेश मेघवाल, जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा घनश्याम पंवार, महामंदिर मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, लालसागर मण्डल महामंत्री महेश व्यास, पावटा मण्डल सुनील कुमार भाटी, राईका बाग मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत, खाण्डा फलसा अध्यक्ष मण्डल महेन्द्र छंगाणी, त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्रराज सिंघवी, रातानाडा मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, मसूरिया मण्डल अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौड, चैपासनी मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी, सूरसागर मण्डल अध्यक्ष ताराचन्द गहलोत, महामन्दिर मण्डल प्रभारी भंवरलाल प्रजापत, लालसागर मण्डल प्रभारी महेन्द्र तंवर, खाण्डा फलसा मण्डल प्रभारी जितेन्द्र कुमार, त्रिपोलिया मण्डल प्रभारी शिवकुमार सोनी, शास्त्रीनगर मण्डल प्रभारी कैलाश गौड़, चैपासनी मण्डल प्रभारी अशोक व्यास, रफीक लौहार मनीष पुरोहित, दिनेश चौधरी, संदीप हर्ष मौजुद थे। संचालन जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खीची ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026