Doordrishti News Logo

जोधपुर, रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान के पहले दिन नौनिहालों को बूथों पर दो बूंद जिंदगी की पोलियो रोधी खुराक पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवन्त मंडा ने बताया कि इस बार पोलियो अभियान कोविड-19 संक्रमण के चलते विशेष प्रबंध किए गए, जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग, सनेटाइजेशन व मास्क आदि उपयोग करने का पालन किया जा रहा है, ताकि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व रोकथाम की जा सके।

उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देशित किया है कि कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शत प्रतिशत कवरेज करना सुनिश्चित करें। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि इस अभियान के पहले दिन रविवार को जिले के 3425 बूथों व 215 ट्रांजिस्ट टीमों द्वारा 2,61,824 नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गयी। बूथ पर आने से वंचित रहे नौनिहालों को 27 व 28 सितंबर को डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य टीमों द्वारा पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026