Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मथानिया हलके में बालरवा गांव में रहने वाले एक मजदूर को उसकी पहले से ही खुली हुई एलआईसी को चालू रखने का झांसा देकर शातिरों ने 13 लाख से ज्यादा की ठगी कर डाली। वर्ष 2017 से लेकर 2019 तक रकम जमा करवाई गई। मगर रूपए नहीं आते देख पीडि़त ने अब पुलिस की शरण ली है। मथानिया थाने में इस बाबत धोखाधड़ी में केस दर्ज हुआ है।

मथानिया पुलिस थाने के एएसआई पूनमचंद ने बताया कि बालरवा निवासी शेरनाथ पुत्र मोहननाथ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने वर्ष 2017 से पहले अपनी एक एलआईसी खुलवा रखी है। वर्ष 2017 में उसके पास किसी महिला का फोन आया था और एलआईसी के बारे में पड़ताल करते हुए उसे चालू रखने के लिए 10200 रूपए जमा करवाने को कहा था। अपनी गाढ़ी कमाई वह महिला और अन्य शातिरों के झांसे में आता गया और एलआईसी के नाम पर खातों में 13 लाख 57 हजार 299 रूपए जमा करवा दिए। पीडि़त का कहना है कि उसने वर्ष 2019 तक रकम जमा करवाई। मगर बाद में बंद कर दी गई। अब तक उसका पैसा नहीं मिला। उसे तीन साल में अब ठगी का अहसास होने पर वह थाने पहुंचा और धोखाधड़ी मेें अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026