Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में आज बादलों का डेरा रहा। धूप भी खिली। बारिश नहीं हुई। मौसम आज भी खुशनुमा बना रहा। हल्की उमस महसूस की गई। बादलों की आवाजाही बनी है। गुरूवार की देर रात शहर में जमकर बारिश हुई थी। मगर आज दिन भर सूखा ही बीत गया। मारवाड़ में अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। विदा होता मानसून से प्रदेश सहित मारवाड़ के कई इलाकों में बारिश से तरबतर कर दिया।

बादलों की आवाजाही

शुक्रवार की सुबह जोधपुर शहर में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मगर बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप खिलने के साथ ही उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव सिस्टम से बारिश का दौर प्रदेश पर अभी तीन चार दिन तक और बना रह सकता है। जाते जाते मानसून प्रदेश में अच्छी बारिश कर जाएगा। इधर एक ही शहर में बारिश के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे है। जोधपुर शहर के कुछ हिस्सों में गुरुवार देर रात जमकर बरसात हुई। इस मौसम की यह सबसे जोरदार बारिश रही। झमाझम बारिश से सडक़ें दरिया बन गई। कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन गई। हालांकि शुक्रवार की सुबह तक यह पानी उतर गया। सुबह तेज धूप निकल आने के साथ मौसम साफ हो गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026