Doordrishti News Logo

जोधपुर, वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई मंगलवार को जोधपुर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों के साथ झालामंड स्थित वन विभाग के कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने घर-घर औषधि योजना की समीक्षा की और योजना में अधिक से अधिक औषधीय पौधों के वितरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि शिकार को रोकना और शिकार की सूचना के बाद रेस्क्यू करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

वन मंत्री ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के चलते होमगार्ड की मदद ली जाएगी, विभाग ने 1140 भर्तियों की डिमांड भेज रखी है। एक सवाल के जवाब में मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि वन विभाग की जमीन का नियमन नहीं हो सकता। जैसलमेर के गोडावण पार्क में श्वानों की बढ़ती संख्या के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोडावण की रक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में वन विभाग का जाब्ता मौजूद रहता है। अन्त में उन्होंने वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण भी किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed