जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित नांदड़ी रामदेव नगर में घर में खड़ी बाइक चोर ले गए। ट्रक ट्रेलर चोरी का केस भी पुलिस ने दर्ज किया। बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर नागौर जिले के लांबा जाटान हाल रामदेव नगर नांदड़ी में किराए पर रहने वाले पवन कुमार पुत्र प्रतापराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके किराए के मकान में बाइक को पोर्च में खड़ा किया हुआ था। रात में अज्ञात चोर घर में खड़ी उसकी बाइक को चुरा ले गए। दूसरी तरफ करवड़ पुलिस ने बताया कि बीकानेर निवासी अजय कुमार पुत्र गोपीराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि नेतड़ा स्थित एक होटल के बाहर उसने अपना ट्रक ट्रेलर रात को खड़ा किया था। सुबह यह ट्रक चोरी हुआ मिला। करवड़ पुलिस ने ट्रक चोरी का मामला दर्ज किया है। ऑफिसर एंक्लेव पीछे एक कोचिंग संस्थान के सामने से छात्र विशालसिंह पुत्र सोमवीर सिंह की साइकिल अज्ञात चोर ले गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

