Doordrishti News Logo
  • दस दिवसीय गणपति उत्सव सम्पन्न
  • गणपति बाप्पा मोरिया,अगले बरस तू जल्दी आ की घोष के साथ कॉलोनी में निकाली यात्रा
  • क्षेत्र के पार्क में किया विसर्जन

जोधपुर, शहर में रविवार को अनंत चतुदर्शी पर्व पर 10 दिवसीय गणेश महोत्सव सम्पन्न हो गया। सुबह से ही रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 20 ई-61 आदर्श नगर में शाम को सिध्देश्वर महादेव मंदिर पार्क में गणपति विसर्जन किया गया। आयोजक घनश्याम अरोड़ा ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक 10 दिवसीय गणपति उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रोजाना गणपति पूजन किया गया।

अनंत चतुदर्शी घरों हर्षोल्लाष

रविवार सायं ढोल थाली की सुमधुर स्वर लहरियों के बीच रंग गुलाल और फूलों की वर्षा करते हुए गणपति बाप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ.. के जय घोष के साथ गणपति की परिक्रमा करवाते हुए पार्क में पहुंचे। पार्क में बड़े से एक ड्रम में जलकुंड बनाया गया। यह पर सिध्देश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र श्रीमाली द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गणपति विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सभी श्रद्दालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर घनश्याम, ललिता, रश्मि, शेफाली, गोकुल दास, मधुसूधन, नंद किशोर और कालोनी के कई लोग उपस्थित थे।

अनंत चतुदर्शी घरों हर्षोल्लाष

इस बार भी कोविड के चलते जलाशयों पर प्रतिमा विसर्जन पर रोक होने से लोगों ने घर पर अपने पार्कों में गणपति विसर्जन किया। रविवार को अतंत चतुर्दशी पर लोगों ने व्रत भी रखा और अनंत सूत्र भी बांधे। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की मान्यता के चलते लोगों ने विष्णु पूजन भी किया।

ये भी पढें – शहीद भगत सिंह पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026