Doordrishti News Logo

लेन देन का विवाद

जोधपुर, शहर के रूपरजत टाउनशिप के रहने वाले एक स्क्रेप व्यापारी को रूपयों के लेनदेन की बात को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। पीडि़त व्यापारी की तरफ से चौहाबो थाने में इसकी प्राथमिकी दी है। मामला व्यपारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर भी हो सकता है। रूपरजत टाउनशिप निवासी चंचल दवे की ओर से सीएचबी थाना में दर्ज एफआईआर में बताया कि वह सात सितम्बर को अपनी कार इको स्पोर्टस से सांगरिया स्थित अपने गोदाम सीएस इम्पेक्स से घर की ओर जा रहा था, तब एक बिना नम्बर की इनोवा कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जिस पर वे गाड़ी घुमाकर पुन: अपने गोदाम आए और अपने कुछ कर्मचारियों को लेकर मौके पर आए तब तक गाड़ी चली गई।

अगले दिन आठ सितम्बर को रात्रि में सुमेर चौधरी नामक शख्स ने फोन कर उस्ताद का हिसाब-किताब चार दिन में चुकता नहीं करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। दवे ने एफआईआर में आरोप लगाया कि आठ अगस्त को भी आमीन मेरे गोदाम पर आया और उस्ताद (सलीम) का हिसाब किताब करने को कहा। जबकि उसके व उसके पिता का कोई भी हिसाब किताब बाकी नहीं है। लेकिन वही नही माना और सलीम के साथ-साथ आदिल राजावत, मोहम्मद इशाक, रफीक कारवां का भी हिसाब करने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद भी फोन पर अनेक बार धमकियां दी। दवे ने एफआइआर में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते रंजिश रखते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। उप निरीक्षक गोपाराम मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढें – उच्च शिक्षा संस्थानों की उपेक्षा दूर करने एवं बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026