Doordrishti News Logo
  • साइबर क्राइम
  • युवती से कराया क्यूआर कोड स्कैन फिर हुई ठगी

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर के विनायक विहार में रहने वाली एक युवती को ओएलएक्स पर ऐड देखना भारी पड़ा। शातिर ने केबिनेट बेचने का झांसा देकर क्यूआर कोड को स्कैन करवाया फिर खाते से 89 हजार रूपए निकाल लिए। पीडि़त ने अब पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। घटना में आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि विनायक विहार स्थित बी-62 में रहने वाली रश्मि रॉय पुत्री भुवनेश टी.रॉय की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक ऐड केबिनेट का देखा था। तब उस पर दिए गए नंबर से संपर्क किया। शातिर ने इसके लिए ऑन लाइन डिलीवरी का झांसा दिए जाने के साथ मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा। जिसे स्कैन करने को कहा। इस पर वह झांसे में आ गई और शातिर ने खाते से 89 हजार रूपए अलग अलग किश्तों के रूप में साफ कर दिए। घटना 4 सितंबर की है। तीन दिन तक शातिर को भेजी गई रकम के बदले केबिनेट आने का इंतजार किया। मगर नहीं मिला। अब फोन भी बंद आ रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढें – सडक़ हादसे में दो की मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026