Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस ने जिला पूर्व एवं पश्चिम में माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए 25 जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से एक लाख से ज्यादा की रकम भी बरामद की गई है। उदयमंदिर पुलिस थाने के एएसआई बींजाराम ने बताया कि हज हाउस के पास में गुब्बा खाई कर रहे नौ लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 72 हजार 460 रूपए जब्त किए गए।

बासनी पुलिस थाने के एसआई रामभरोसी ने बताया कि मधुबन चौराहा के पास में खुलेआम चकरी से लोगों जुआ खेला रहे छह लोगों जिनमें बाबूलाल, राहुल कुमार,पंकज मेघवाल,रामदास,बबलूसिंह,प्रकाश चितारा को गिरफ्तार कर 15 हजार 720 रूपए बरामद किए गए। जबकि सदर बाजार पुलिस थाने के एएसआई चंचल प्रकाश ने घोड़ों का चौक स्थित हरिजन बस्ती के पास में जुआ खेल रहे शेर मोहम्मद, मोहम्मद असलम, निखिल वाल्मिकी,नदीम एवं शाहनवाज को पकड़ा और इनके पास से 5 हजार 250 रूपए जब्त किए।

घोड़ों का चौक में ही मोहम्मद आसिफ को पकड़ा गया और 1350 रूपए जब्त किए गए। नागौरी गेट थाने के एएसआई मनोहरलाल ने नागौरी गेट क्षेत्र में खाइवाली कर रहे सुनील जटिया को पकड़ा एवं एक हजार रूपए जब्त किए। देवनगर पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल राजेशकुमार ने तीसरा पुलिया के पास में जुआ खेल रहे रज्जब अली और विष्णुराम प्रजापत को गिरफ्तार कर 1550 रूपए बरामद किए।

ये भी पढें – कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो विकलांगता भी बाधा नहीं

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026