जयपुर, महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के पुलिस कर्मियों तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। लाठर ने पुलिस कर्मियों को भेजे अपने सन्देश में कहा कि गत वर्ष राजस्थान पुलिस ने अनेक चुनौतियां का सफलता पूर्वक सामना किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की उन्होने कहा कि वर्ष 2020 में लाॅकडाउन के दौरान पुलिस,एसडीआरएफ,आरएसी आदि बलों द्वारा कानून-व्यवस्था ड्यूटियों के साथ-साथ चिकित्सा विभाग की सर्वे टीम के साथ डोर-टू-डोर सर्वे किया व कोरोना के दौरान बनाए गये क्वारेंनटाइन सेन्टरों,आइसोलेशन केन्द्रो पर ड्यूटियां की। नागरिकों के घर-घर तक राशन सामग्री पहुंचाने में प्रशासन की सहायता की। उन्होने कहा कि कोरोना के सम्बन्ध में हमें अभी सतर्कता बरतने की जरूरत है। लाठर ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर राजस्थान पुलिस में किए गये नवाचारों के परिणाम स्वरूप आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास निरन्तर बढा रहा है एवं पुलिस छवि पब्लिक फ्रेंडली बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। आमजन अपनी पुलिस सम्बन्धी समस्या लेकर पूरे विश्वास के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आ सकें, ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता है। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ‘‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’’ के अनुरूप अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश में प्रारम्भ निर्बाध पंजीकरण की व्यवस्था से महिलाओं और बालिकाओं सहित समाज के कमजोर वर्ग की सुगमता से सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है। निर्बाध पंजीकरण की नीति से दर्ज अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है, इस नीति से परिवाद दर्ज कराने का हौसला और पुलिस की कार्यवाही में विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। हमें इस विश्वास को और अधिक बढाना है। लाठर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सब राजस्थान पुलिस की गौरवमयी परंपराओं को आगे बढायेगें और राजस्थान पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस के रूप में नई पहचान देने के लिए उत्कृष्टता के साथ अपने दायित्वों को अंजाम देते रहेंगे।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

