Doordrishti News Logo

जोधपुर,भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा द्वारा दो विद्यालयों वरुण भारती व वरुण पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा के सचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 22 विद्यार्थियों को कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिषद के सदस्यों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया तथा आठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

विद्यार्थियों द्वारा माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर गुरुओं का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने भारत विकास परिषद का परिचय व गुरु शिष्य परम्परा पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। शाखा अध्यक्ष एनआर राय ने विद्यालय प्रशासन द्वारा सुंदर व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त कर परिषद के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

प्रकाश चंद्र माथुर ने सभी को शपथ ग्रहण करवाई तथा हरि कृष्णानी ने राष्ट्र गान करवाया। मारवाड़ शाखा के कुल 16 सदस्यों ने इस कार्यक्रम भाग लिया, जिसमे तीन महिला सदस्य सुधा गर्ग, वीणा राय व शशीप्रभा जैन सम्मिलित हुईं। शाखा के सदस्य व सरंक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल, नेमराज मेहता, आकाश मेहता उपाध्यक्ष, सुंदर लाल लखवानी, देवेंद्र सिंह वर्मा, दिनेश शर्मा,अरुण कुमार गुप्ता व महानगर सेवा प्रमुख राधेश्याम वैष्णव की कार्यक्रम में सराहनीय उपस्थिति रही। संचालन दौलतराम सतपाल ने किया।

ये भी पढें – बछ बारस पर माताओं ने की गाय बछड़़े की पूजा, बेटे के भाळ पर लगाया तिलक

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026