Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास में शराब के नशे में एक युवक रेलवे ट्रेक पर बैठ गया। तब जोधपुर की तरफ आ रही एक ट्रेन की चपेट आने से उसकी मौत हो गई। शास्त्रीनगर पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के परिजन को सौंपा। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि गांधी कॉलोनी भगत की कोठी निवासी 28 साल का राजू तंवर पुत्र माणक धानका की रेल की चपेट में आने से मौत हुई। वह शराब के नशे में था और भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास में रेलवे ट्रेक पर जाकर बैठ गया। इससे वह रेल की चपेट में आ गया। उसे घायलावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। वह अविवाहित था। मृतक के भाई अरूण धानका की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के घर में 14 लाख की चोरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026