Doordrishti News Logo

अज्ञात चोर सूने घर से 25 तोला सोना, एक किलो चांदी और 35 हजार नगदी ले गए

जोधपुर, शहर के महामंदिर स्थित न्यू बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस सेवा से निवृत एएसपी के मकान में अज्ञात चोरों ने सेेंध लगाकर वहां से 20-25 तोला सोना, एक किलो चांदी और 35-40 हजार रूपए चुराकर ले गए। वक्त घटना परिवार के लोग पैतृक गांव किसी कार्यवश गए थे। घर दस दिनों से सूना था। बुधवार को लौटने पर पता लगा। गली में आस पास कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस के लिए चोरों को तलाशना मुश्किल हो रहा है।

सूचना पर पुलिस के आलाधिकारियों ने मौका मुआयना किया। महामंदिर थाने के एएसआई बाबूराम ने बताया कि न्यू बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 14 में पुलिस सेवा से निवृत एएसपी भगवत सिंह परिवार सहित रहते हैं। उनका परिवार 21 अगस्त को पैतृक गांव किसी कार्यवश गया हुआ था। इस बीच घर सूना था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को पाकर मुख्य द्वार के ताले तोड़ऩे के बाद भीतर प्रवेश किया। फिर घर की अलमारी में रखे एक बक्से को तोड़ा। जिसमें सोने की बीस पच्चीस तोला जेवरात, एक किलो चांदी का छड़ा जोड़ी के साथ 35-40 हजार की नगदी ले गए। एएसआई बाबूराम ने बताया कि घटना में उनके पुत्र महेंद्र सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। आस पास गली में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। फिलहाल केस में अनुसंधान किया जा रहा है। पुराने चोरों को लाकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढें – राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को बैठक आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026