जोधपुर, शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर तकिया चांदशाह स्थित एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में गुरूवार की देर शाम भीषण आग लग गई। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने के समाचार नहीं मिले हैं। मगर आग से लाखों का नुकसान हो गया है। आग को काबू करने में पांच सात दमकलें लगी हुई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर तकिया चांदशाह में जेके इलेक्ट्रानिक शो रूम है। जहां पर शाम साढ़े पांच बजे के आसपास आग लगने की सूचना पर नागौरी गेट से दमकल को रवाना किया गया। बाद में आग की तीव्रता को देखते हुए शास्त्रीनगर और बासनी से भी गाडिय़ां बुलाई गई।

जेसीबी की मदद से शोरूम के पीछे की दीवार को तोड़ा गया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी। धुआं भी आस पास के एरिया में घुट गया था। आग की भीषणता को देखते हुए बिजली घर से लाइट को बंद करवाया गया।

कुछ समय पहले भी इसी इलाके में एक जूतों के शोरूम में भीषण आग लगी थी। रात को लगी आग को काबू पाने में दस बारह घंटे लगे थे। आज फिर आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
ये भी पढें – गौशाला के पुनरुत्थान को आगे आए भामाशाह
ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

