Doordrishti News Logo

जोधपुर, नागौरी गेट दामोदर कॉलोनी स्थित राम मोहल्ला रामद्वारा में रामद्वारा के महंत हनुमान दास के सानिध्य और महंत आत्माराम (बुंदी), संत गोविंदराम, संत सीताराम व संत श्रीराम की मेजबानी में जन्माष्टमी उत्सव कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए श्रद्धापूर्वक मनाया।

जन्माष्टमी पर सुंदरकांड आयोजन

रामद्वारा के प्रवक्ता सीताराम ने बताया कि इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें अणदाराम जांगिड़ और उनके सहयोगियों ने सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। रात्रि में 8 बजे से मध्य रात्रि तक ‘एक शाम श्रीकृष्ण के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक महेंद्र सिंह पंवार, पंकज जांगिड़, रामकिशोर दाधिच, पुष्पा चौधरी, मीरा झाला, राजु चौहान, बलराम और मुस्तफा ने कृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

जन्माष्टमी पर सुंदरकांड आयोजन

ये भी पढें – कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: