जोधपुर, जिले के फलोदी स्थित मलार रोड पर खड़ा लाखों रूपयों का खाद्य तेल का ट्रक चोरी हो गया। घटना बीती रात की है। इस ट्रक का आज भी पता नहीं चला। पुलिस अब इस बारे में मार्गों से निकलने वाले सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है। चोरी गए ट्रक में 2 सौ टीन तेल भरा था। गाड़ी चालक की रिपोर्ट पर फलोदी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फलौदी पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थानान्तर्गत भीमथल निवासी नथाराम पुत्र रामाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि रात्रि को मलार मगरा फलौदी क्षेत्र में तेल के टीन से भरा ट्रक लेकर आया था और वहां पर ट्रक खड़ा कर खाना खाने रूका। अज्ञात व्यक्ति उसके ट्रक को चुराकर ले गया। पुलिस ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढें – उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोग लापता, 5 शव बरामद
ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

