जोधपुर, जिले के देचू थाना क्षेत्र में ढांढणिया गांव के समीप एक ट्रोले की टक्कर से घायल हुए रामदेव बाबा के दो जातरुओं में से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। देचू पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। देचू पुलिस ने बताया कि रात में ढांढणिया गांव के समीप एक ट्रोले ने सामने से आ रही जातरूओं की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था।
पत्थर मंडी कोटा निवासी सीताराम ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसके परिचित कोटा निवासी 40 साल के रामदयाल गुर्जर व नेवालाल गुर्जर रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। ढांढणिया गांव के समीप बाइक के पीछे से आ रहे एक ट्रोले के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। ट्रोले की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बीच रामदयाल की मौत हो गई। हादसे के पश्चात चालक ट्रोले को छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।
ये भी पढें – शिविर में 300 का टीकाकरण
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

