Doordrishti News Logo

वरिष्ठ टीम में जेआईए और जूनियर टीम में एमआईए ने मारी बाजी

जोधपुर, जेआईए और एमआईए सदस्यों के बीच रविवार को लहरिया रिसॉर्ट में मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच के एंटरप्रेन्योर कप के प्रायोजक मैसर्स समर्थ एंटरप्राइजेज तथा सह प्रायोजक मैसर्स काबुलीवाला थे। इस दौरान वरिष्ठ सदस्यों वाली टीम के लिए 10 ओवर का और जूनियर सदस्यों वाली टीम के लिए 15 ओवर का मैच खेला गया। जूनियर टीम के मुकाबले में जेआईए क्रूसेडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य रखा जिसे मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की एमआईए एवेंजर्स ने 10.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में एमआईए एवेंजर्स के रूचित ने शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

वरिष्ठ सदस्यों के मुकाबले में एमआईए मास्टर ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 77 रन बनाये जिसे जेआईए किंग्स ने 8.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया। इस मैच में जेआईए किंग्स के प्रदीप झंवर ने 61 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम को मै शब्दों में बया नहीं कर सकता हूं, इसे मैं सर्वोत्तम संगठित और भव्य सफलता के रूप में मानता हूं। यह निश्चित ही औद्योगिक वातावरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

आज के मैच में जीतने वाली दोनों टीमों को बधाई देते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने आज के इस मैंच में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही मैं जोधपुर के वरिष्ठ उद्योगपतियों का भी आभार व्यक्त करना चाहुगा जो हमें प्रोत्साहित करने के लिए आज उपस्थित हुए। आज के इस आयोजन के समन्वयकों सोनू भार्गव, अंकुर अग्रवाल, राहुल धूत, मृदुल सालेचा, संजय छाजेड़, निरज सुराणा, दीलिप सोनी, गोविन्द अग्रवाल का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करना चाहुगा। हम आपको विश्वास दिलाते है कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहेगें।

रीको के निदेशक स्वतंत्र प्रभारद्ध एवं एमआईए पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी उद्यमियों में जो खेल भावना देखी गयी वह काबिले तारिफ है। जिस तरह आज के मैच में सभी उद्यमियों ने आगे आकर अपना शत् प्रतिशत देने का प्रयास किया है मै आशा करता हू कि उसी प्रकार यह उद्यमी औद्योगिक विकास की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी अपना शत् प्रतिशत देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रायोजक का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद के भाटिया ने आयोजन को अच्छी तरह से योजनाबद्धं तरिके से निष्पादित करने के लिए बधाई दी और कहा कि जोधपुर के उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली दोनो संगठनों के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

जेआईए पूर्व अध्यक्ष दामोदर दास लोहिया ने कहा कि जेआईए और एमआईए के बीच आज का यह क्रिकेट मैच एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था जो जोधपुर के युवा और वरिष्ठ उद्यमियों के साथ मजेदार आनंद और गर्मजोशी से भरा हुआ था। इस दौरान हर समय खेल भावना प्रबल रही। रावलचंद चोपड़ा, एसएन भार्गव, देवेन्द्र सालेचा और अन्य सभी पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में और भी रंग भर दिए। इस कार्यक्रम ने संयुक्त रूप से मजबूत तरीके से उद्योगों की समस्याओं का प्रतिनिधित्व करने का तरीका खोला है। हम सभी उद्योगपति हमारे जेआईए अध्यक्ष एनके जैन और एमआईए अध्यक्ष भवरलाल चोपड़ा तथा इस उत्कृष्ट यादगार कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

एमआईए अध्यक्ष भंवर लाल चोपडा ने कहा कि आज के इस शानदार मैत्री मैच व आयोजन को और शानदार बनाने में सहायक सभी महानुभावों, मेरे पथ प्रदर्शकों, सहयोगी, साथियों एवं जोशिले युवाओं का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। आप सभी के सामुहिक प्रयासों से ही यह कीर्तिमान सम्भव हो सका है। इस प्रकार की भावनाएं हमारे से पूर्व वरिष्ठजनो में भी कई बार आई होगी। कभी बात आगे बढ़ी, कभी नहीं भी बढ पाई परन्तु आज प्रभु की कृपा एवं आप सभी के प्रयासों से यह सम्भव हुआ। आप सभी के इस आयोजन में पधारने, सहयोग करने और इसे सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए बहुत.बहुत आभार।

एमआईए सचिव निलेश संचेती ने कहा कि हमने चुनौती दी, हम लडे़, हम खेले, हमने हो.हल्ला किया, हमने एक दूसरे को छेड़ा, हम जीते और हारे भी, हमने बहस की, हमने हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, हम मुस्कुराए, हम गले लगे, हमने एक दूसरे का सहयोग किया और हमने एक साथ बेहतरीन कार्यक्रम को निष्पादित किया जो निश्चित रूप से नए बेंचमार्क, मजबूत बंधन स्थापित करेगा और मारवाड़ के औद्योगिक विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रदीप झंवर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अशोक कुमार संचेती को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा एनके जैन को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक की ट्रॉफी भेंट की गई।

इसी प्रकार जूनियर टीम के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रूचित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, वैभव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा विश्रुत को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक की ट्रॉफी भेंट की गई। इस अवसर पर जेआईए के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गर्ग, डॉ गौतमचन्द कौठारी, शिवरतन मानधना, अशोक कुमार संचेती, एसएन भार्गव, देवेन्द्र सालेचा, दामोदर दास लोहिया, प्रकाश जीरावला,पूर्व अध्यक्ष अशोक बाहेती, सचिव सीएस मंत्री, सह सचिव अनुराग लोहिया, कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव, एमआईए अध्यक्ष भंवरलाल भूतड़ा, सचिव निलेश संचेती, सहित जेआईए और एमआईए के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। सभी ने खिलाडियों को प्रोत्साहित और उनका उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढें – साइकिलिंग और खेल है,स्वस्थ जीवन का आधार-न्यायाधीश कच्छावाह

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026