Doordrishti News Logo

मृतक की अश्लील हरकतों से तंग आकर की हत्या

जोधपुर, शहर के सूरपुरा बांध के पास एक खेत की मेढ़ पर मिट्टी में दबी मिली इलेक्ट्रिशियन का शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारा उस इलेक्ट्रिशियन का साथी ही निकला। हत्यारे की उम्र 18 वर्ष 5 माह है। मंडोर थाना अधिकारी सुरेश सोनी के अनुसार 24 अगस्त को सूरपुरा बांध के निकट एक खेत की मेढ़ पर मोहनराम का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर जांच के दौरान बिजली की फिटिंग करने वाले देवाराम पर संदेह हुआ।

पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके अश्लील हरकतों से परेशान हो कर 22 अगस्त को मृतक की हत्या कर दी। देवाराम ने यह भी बताया कि मोहनराम के साथ दीप नगर में हीराराम के घर में बिजली फिटिंग का काम कर रहे थे। 22 अगस्त को भी छतपर सोते हुए भी मृतक ने अश्लील हरकत की थी,पूर्व में भी इसतरह की हरकत कर चुका था। इसी आदत से तंग आकर उसने प्लास्टिक की रस्सी से गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दी। उसका पांव बांधकर नीचे लाया और मोटरसाइकल में रखकर बांध के नजदीक एक खेत की मेढ़ पर डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। 22 अगस्त को हत्या की गई और पुलिस को 24 अगस्त की दोपहर को पता चला। ये दोनों ही खेड़ापा के चाँदरखा गांव के हैं और साथ काम करते थे।

ये भी पढें – संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ईपीएफ ओ परीक्षा 5 सितम्बर को होगी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026