Doordrishti News Logo

आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

जोधपुर, राजकीय रेलवे पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के नीचे दो लोगों के आंखों में मिर्ची डालकर मोबाइल लूट का तीन माह से फरार एक आरोपी को सिरोही जिले के जुब्लीगंज बिठूडा से गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। जीआरपी थाने अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार संपति सम्बन्धी अपराधों रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी किशन सिंह के निर्देशन में अनुसंधान अधिकारी हैडकांस्टेबल सुभाष चंद्र ने टीम के साथ तीन महीने से फरार चल रहे चोरी के आरोपी जुब्लीगंज (बिठूडा) पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही निवासी कांतिलाल (36) पुत्र स्व.पूनाराम घांची को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 5 जून को परिवादी ग्राम बोसेरी जिला नागौर निवासी छेलूसिंह (35) पुत्र नारायण सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मोहन पूरा पुलिया के नीचे दो लोगों ने उसकी आँखों मे मिर्ची डालकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया इस पर प्रकरण 30/2021 धारा 379 भादसं दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी हैडकांस्टेबल सुभाषचंद्र द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।टीम ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया था। आरोपी कांतिलाल को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

ये भी पढें – रातानाङा पुलिस लाइन चिकित्सालय में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में 330 लोगों का टीकाकरण

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026