Doordrishti News Logo
  • भाजपा की जीत का दावा
  • फिर बनेगा भाजपा का जिला प्रमुख
  • दूसरे व तीसरे चरण के लिए कई भाजपा नेताओं की अनेक स्थानों पर सभाएं

जोधपुर, जिलापरिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण चुनाव के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्साह से मतदान किया गया। शेष दूसरे व तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने गुरूवार को भी विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरान किया। जिला पंचायतीराज चुनाव के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने जोधपुर में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि मुख्यमंत्री के गृहनगर में भाजपा एक बार पुनः जिला प्रमुख बनाएगी और अधिक से अधिक पंचायत समितियों में भाजपा के ही प्रधान व उप प्रधान बनेंगे। इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर तक तैयारी की है और माहौल भाजपा के पक्ष है।

देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं

भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में जोधपुर जिला पंचायतीराज चुनाव के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में प्रमुख नेताओं की मंत्रणा हुई। इस मौके पर प्रथम चरण के चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की भाजपा नेता देवनानी कड़े शब्दों में निंदा की। देवनानी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को हार सामने दिख रही है। ओसियां  विधानसभा क्षेत्र के तापू में एक भाजपा कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया गया। गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए।

देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं

केरू पंचायत समिति क्षेत्र में लोरडी देजगरा में भी गाड़ियों के कांच तोड़े गए। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है इसलिए बौखलाहट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए जा रहे हैं। उन्होंने बिसलपुर क्षेत्र में एक बूथ पर बोगस वोटिंग करने  का आरोप लगाया और इसकी भाजपा निंदा करती है।

देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं

देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल व जगराम विश्नोई सहित अनेक प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इसमें चुनाव के अगले दोनो चरण में अधिक से अधिक चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाई है जो प्रचार अभियान को गति प्रदान करेगी और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से ग्रामीणों को रू-ब-रू कराएंगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के संबंध में जारी किए गए ब्लैक पेपर आमजन को देकर बताएगी यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

भाजपा नेताओं का विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क

जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शेरगढ क्षेत्र में बस्तवा और बालेसर में विशाल चुनाव सभाओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान महामंत्री जसवंतसिंह इंदा भी साथ थे। जोधपुर नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ ने आज भोपालगढ विधानसभा क्षेत्र में आसोप व सजलानी पंचायत समिति क्षेत्र के सदस्यों के लिए चुनावी बैठकों को संबोधित कर भाजपा में पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने केरू पंचायत समिति क्षेत्र में दईजर, माणकलाव, पालड़ी व मांगलिया क्षेत्र में चुनावी सम्पर्क साधा और भाजपा की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश मंत्री केके विश्नोई, किसान मोर्चा के शैलाराम सारण और देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवालने अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता आज दूसरे व तीसरे चरण के प्रचार में जुट गए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पाली सांसद पीपी चैधरी और पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी व देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई के साथ विभिन्न पंचायत समितियों में चुनावी बैठकों को संबोधित किया। सभाओं में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्रों का दौरान कर चुनावी बैठकों को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से परेशान हो चुकी है।

कांग्रेस सरकार केवल अपने ही कांग्रेस के नेताओं में उलझकर रह गई है। कांग्रेस के विधायकों में ही खींचतान है और सरकार में मंत्री पद हासिल करने की होड़ चल रही है ऐसे में मुख्यमंत्री का जादू उड़न छू हो गया। वो खुद एक साल से घर से बाहर नहीं आए क्योंकि उनको भी अपनी कुर्सी की चिंता है। भजनलाल शर्मा ने पंचायत समिति पीपाड़ शहर ग्राम कुड में चुनावी जन-सपंर्क किया। इस प्रकार पंचायत समिति बिलाड़ा में पाली सांसद पीपी चौधरी पूर्व विधायक अर्जुन लाल गर्ग के साथ चुनावी बैठको को संबोधित किया।

ये भी पढें – सात पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण चल रहा मतदान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026